गाजीपुर, अप्रैल 24 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भीमापार स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार की दोपहर स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर ग्रामीणों का लंबे समय से उबल रहा गुस्सा फूट पड़ा। इकरा कुड़वा, उचौरी और अमीरहां गांव के दर्जनों महिला उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मौके पर मौजूद एसडीओ प्रदीप सिंह को उनके कमरे में ही बंधक बनाकर बाहर से ताला बन्द कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला उपभोक्ताओं को समझाकर ताला खुलवाया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि अपनी समस्या लेकर कई दिनों से आ रहे थे लेकिन कोई सुन नहीं रहा था। यह भी पढ़ें- दो कमरों का बिल 4 हजार आने पर भड़कीं महिलाएं, स्मार्ट मीटर उखाड़कर पॉवर हाउस पहुंचीं कुछ कहने पर कहा जाता था कि गाजीपुर जाओ। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.