संवाददाता, अप्रैल 13 -- UP News: स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली निगम की तरफ से तमाम सुविधाओं का दावा किया गया। बताया गया कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के बैलेंस से जुड़े एक-एक रुपये की जानकारी मिलेगी। लो बैलेंस होने पर और बिजली डिस्कनेक्ट होने से पहले ही एसएमएस अलर्ट मिलगा। लेकिन ये सभी दावे धरातल पर फेल होते नजर आ रहे हैं। उपभोक्ताओं को कभी बैलेंस की जानकारी तो कभी डिस्कनेक्शन की वजह जानने के लिए उपकेंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में परेशान होकर उपभोक्ता पूछ रहे हैं कि आखिर ये स्मार्ट मीटर वास्तव में कितना स्मार्ट है? वहीं उपकेंद्र के अधिकारी भी उपभोक्ताओं की मदद करने में असहाय दिखाई दे रहे हैं। उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाते वक्त बिजली निगम की ओर से बताया गया कि इसके बाद बिल जमा करने के लिए लंबी लाइन से मुक्ति मिल जाएगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.