अलीगढ़, मई 19 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से की गई अतिरिक्त वसूली अब वापस होने जा रही है। विद्युत नियामक आयोग के दखल के बाद प्रदेशभर में रकम वापसी की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। अलीगढ़ जिले में भी ऐसे करीब तीन हजार उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं, जिनसे स्मार्ट मीटर कनेक्शन के दौरान निर्धारित दर से अधिक राशि ली गई थी। अब यह रकम उपभोक्ताओं के बिजली बिल में समायोजित की जाएगी।

प्रदेश में नए बिजली कनेक्शनों की प्रक्रिया प्रदेश में जब नए बिजली कनेक्शनों को प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब उपभोक्ताओं से एक मीटर के लिए 6,016 रुपये तक वसूले गए। बाद में नियामक आयोग ने नई कॉस्ट डेटा बुक जारी कर स्मार्ट मीटर की वास्तविक कीमत 2,800 रुपये तय कर दी। इसके बाद साफ हो गया क...