स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
हरिद्वार, जुलाई 11 -- स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद व्यापारियों ने यूपीसीएल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल ने इसे आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले व्यापारी पर यूपीसीएल की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। प्रेस को जारी बयान में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। संजीव नैय्यर ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के मुद्दे पर सरकार का रुख पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.