रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बुधवार को जगतपुरा क्षेत्र के मुखर्जी नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस दौरान क्षेत्र की पार्षद के पति एवं भाजपा नेता राधेश शर्मा भी लोगों के साथ विरोध में शामिल हो गए। ऊर्जा निगम की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, मुखर्जी नगर में दूसरे दिन भी ऊर्जा निगम की टीम अधिकारियों के साथ स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान भाजपा नेता एवं पार्षद पति राधेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करने लगे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर पर 48 घंटे की मोहलत, नहीं माने तो कटेगी बिजली; पुलिस से भी मदद मांगी बताया गया कि विभाग...