जौनपुर, अप्रैल 30 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक क्षेत्र के सारेपुर नई बस्ती में बुधवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे विद्युत कर्मचारियों का महिलाओं ने विरोध किया और उन्हें वापस लौटने के लिए विवश कर दिया। महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल ज्यादा आ रहा है और बिना सूचना के बिजली काट दी जाती है। एक दिन पहले महिलाएं मीटर उखाड़कर उपखंड कार्यालय तक पहुंचा चुकी थीं।बुधवार को बिजली के उच्च अधिकारी पुलिस के साथ गांव पहुंचे, लेकिन सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। समझाने के बाद भी महिलाएं नहीं मानीं और मीटर लगाने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों की ओवर बिलिंग से त्रस्त महिलाओं का प्रदर्शन, दिया ज्ञापन कनेक्शन काटे जाने पर आक्रोश बढ़ गया और कुछ जगह मीटर तोड़ दिए गए। महिलाओं ने पुराने मीटर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.