भागलपुर, दिसम्बर 19 -- घोघा के जानीडीह पंचायत अंतर्गत स्टेशन के समीप पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित पंप हाउस के स्मार्ट मीटर का बिजली रिचार्ज समाप्त हो जाने के कारण क्षेत्र के पांच वार्डों की करीब 5000 की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह से ही जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है। स्थानीय ग्रामीण संजीव चौधरी, संतोष कुमार, मृत्युंजय शर्मा, प्रभाकर सहित अन्य लोगों ने बताया कि पंप हाउस के मोटर पंप में खराबी के कारण पहले से ही तीन दिनों तक जलापूर्ति ठप थी। मोटर पंप की मरम्मत के बाद गुरुवार को जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण फिर से जलापूर्ति बंद हो गई। स्थिति यह है कि लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं, जबकि कई लोग चापाकलों से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.