मथुरा, दिसम्बर 30 -- कोसीकलां में विद्युत विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर का मीनानगर के लोगों ने विरोध किया। इससे झगडे का माहौल पैदा हो गया। इसे देखते हुये विभागीय अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। विद्युत जेई ने स्मार्ट एवं घरेलू मीटर लगवाने पर झगड़ा शांत हुआ। ग्राम पंचायत बरहाना के गांव मीनानगर में विभागीय ठेकेदार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे थे। कालौनी में स्मार्ट मीटर लगाने का लोग विरोध करने लगे। कालोनी के लोगों ने कहा कि पहले पूरे कोसीकलां में स्मार्ट मीटर लगाएं, तब हमारी कालौनी में मीटर लगेंगे। आरोप है कि ठेकेदार के लोग जबरन घर पर लगे मीटर उखाड़ने लगे। लाइनमैन एवं कालौनी के लोगों में विवाद होने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.