बिजनौर, जून 2 -- बढ़ापुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एवं किसान सभा के पदाधिकारियों ने बढ़ापुर बिजलीघर पहुंचकर अवर अभियंता साजिम हसन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों तथा बिजली क्षेत्र के निजीकरण का विरोध जताते हुए विभिन्न मांगें उठाई गईं। माकपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन शराफ़त हुसैन के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से आम उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। आरोप है कि सरकार बिजली क्षेत्र को निजी कंपनियों के हाथों में सौंपने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। यह भी पढ़ें- कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने बिजली घर पर दिया धरना उन्होंने कहा कि बिजली को लाभ-हानि के आधार पर नहीं बल्कि जनहित में उपलब...