फतेहपुर, अप्रैल 27 -- विजयीपुर। बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू के तेवर गरम है। किशनपुर विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को भाकियू अराजनैतिक गुट के पदाधिकारियों ने रना देकर समस्याओं का जल्दी निराकरण कराने की मांग की। समस्या का निराकरण न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। पावर हाउस का घेराव करते हुए भाकियू नेताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। विद्युत विभाग पर लापरवाही का भी आरोप लगाते हुए कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने किसानों ने बिल संशोधन पर भी सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि लोगों का समय से बिजली बिल संशोधन नहीं किया जा रहा है। बिल संशोधन कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली घर पर महिलाओं का हंगामा वहीं किसानों ने स्मार्ट मीटर पर भी प्रश्न खड़े किए। किसानों ने बताया कि स्मार्ट...