शामली, अप्रैल 24 -- शामली। स्मार्ट मीटर योजना अब उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बन चुकी है। जिसका उद्देश्य पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करना था, वही आज यह नीति मध्यवर्गीय और दैनिक आय पर निर्भर परिवारों के लिए आर्थिक और मानसिक बोझ बन गई है। इस विरोध को लेकर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव रुहेला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा नमन गोयल और जिला अध्यक्ष शुभम गर्ग के नेतृत्व में गुरूवार को शहर के व्यापारीयों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। व्यारियों ने अधीक्षण अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर व्यापारीयों ने मांग की कि प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए और इसे उपभोक्ता की स्वीकृति के आधार पर लगाया जाए। यह भी पढ़ें- प्रीपेड बिजली मीटर की अनियमितताओं को लेकर व्यापारियों में ...