रामपुर, अप्रैल 7 -- स्वार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मुख्य कार्यालय पर रविवार शाम मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर की बिजली व्यवस्था और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर व तहसील अध्यक्ष अनवर अली ने की। उन्होंने स्मार्ट मीटर गलत बिलों पर उपभोगताओं के बिजली विभाग के चक्कर काटने पर भी नाराजगी जाहिर की। अनवर अली ने कहा कि स्वार के कई मोहल्लों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। मीटर के अधिक बिलों के कारण उपभोगताओं द्वारा बिल जमा न करने के कारण उनकी बिजली बंद कर दी गई हैं। बिजली बंद होने से उपभोक्ताओं को टिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों और आम जनता के हितों की लड़ाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.