लखनऊ, मार्च 15 -- UP Electicity News: यूपी में स्मार्ट बिजली मीटर ने उपभोक्ताओं की नींद उड़ा कर रख दी है। स्मार्ट मीटरों के लाइव होते ही यूपी के कई शहरों में माइनस बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटने शुरू हो गए हैं। उपभोक्ता अब कनेक्शन जुड़वाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहा है। इसी बीच अब पावर कारपोरेशन ने नया फरमान जारी कर दिया है। पावर कॉरपोरेशन के आदेश के मुताबिक स्मार्ट मीटर में माइनस बैलेंस की वजह से कनेक्शन कटने पर बकाये का 50 प्रतिशत भुगतान करने पर भी तीन दिन के लिए बत्ती जोड़ी जाएगी। आदेश जारी करते हुए साफ कहा गया है कि इन तीन दिनों में पूरा रीचार्ज न करने या बैलेंस पॉजिटिव न होने पर कनेक्शन कट जाएगा। कॉरपारेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बकाया का 50 प्रतिशत जमा करके तीन दिन के लिए कनेक्शन जुड़वाने का विकल्प केवल एक बार का है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.