मेरठ, मार्च 18 -- स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली कटने का जोरदार करंट लगा है। बिजली बिल जमा होने के बावजूद 150 से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति 48 घटों से बंद है। यह स्थिति तब है जब अधिकांश उपभोक्ताओं द्वारा अपने स्मार्ट मीटर में दो हजार से अधिक राशि अग्रिम रूप से जमा है। अग्रिम भुगतान के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित है। इस मामले को लेकर बुधवार को संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन मवाना का एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता सतीश चन्द्र से मिला और स्मार्ट मीटर की अघोषित कटौती पर रोष व्यक्त किया। अफसरों ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से उपभोक्ताओं को यह परेशानी आई है। अगले 24 घंटे में समाधान हो जाएगा। इसके बाद व्यापार संगठन का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी मवाना से मिले और उन्हें बताया कि 150 उपभोक्ताओं की 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण ज...