स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत, प्रीपेड से पोस्टपेड होंगे मीटर
गाजीपुर, मई 7 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद सैदपुर क्षेत्र के करीब 38 हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग में आ रही परेशानियों से निजात मिलने की उम्मीद है। प्रीपेड व्यवस्था लागू होने के बाद लगातार तकनीकी दिक्कतों और अधिक बिल की शिकायतों को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बनी हुई थी। उपभोक्ताओं का कहना था कि कई बार बैलेंस होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। इसके अलावा गलत बिलिंग और तकनीकी खराबी जैसी समस्याओं से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। शिकायतों के समाधान के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे आम उपभोक्ता खासे परेशान थे。 यह भी पढ़ें- यूपी में 75 लाख प्रीपेड मीटरों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.