शामली, मार्च 27 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सुभाष चौक स्थित शिव मूर्ति पर बने प्रांतीय मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित व्यापारियों, नागरिकों और विद्युत उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बकाया बिल होने पर बिना पूर्व सूचना बिजली कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने इसे अमानवीय बताते हुए मांग की गई कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने से पहले कम से कम 15 दिन की पूर्व चेतावनी जारी करे। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह और अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह से फोन पर वार्ता कर सुझाव दिया कि शासन को प्रस्ताव भेजकर यह व्यवस्था लागू कराई जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि व्यापार मंडल की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.