भभुआ, अगस्त 31 -- मोबाइल पर माइनस राशि का संदेश मिलते ही बिजली कार्यालय पहुंचे लोग विभाग का दावा, कई माह से लंबित फिक्स चार्ज का किया गया है समायोजन (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। अगस्त माह के अंतिम दिन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके मोबाइल पर बिजली बैलेंस अचानक हजारों रुपये माइनस दिखने लगा। शनिवार देर शाम तक जिन उपभोक्ताओं के खाते में 100, 200 या 500 रुपये तक शेष थे, रविवार की सुबह उनके मोबाइल पर माइनस 3 हजार से लेकर 16 हजार रुपये तक की राशि दिखने लगी। अचानक हुए इस बदलाव से उपभोक्ता चिंतित हो गए। वह अपने-अपने मोबाइल पर बैलेंस जांचने लगे और देखते ही देखते बिजली विभाग कार्यालय में उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। कई लोगों की बिजली भी कट गई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। काउंटर पर पहुंचे उपभोक्ता माइनस बैलेंस का कारण जानने क...