उन्नाव, मार्च 13 -- बांगरमऊ। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी रमेशचंद्र धीमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 13 मार्च से प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खातों में बैलेंस शून्य होते ही बिजली कनेक्शन स्वतः विच्छेदित हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही उपभोक्ता ऑनलाइन या निर्धारित माध्यम से भुगतान करेंगे, बिजली कनेक्शन स्वतः पुनः चालू हो जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य बिजली उपभोग और भुगतान प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाना है। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने स्मार्ट मीटर खाते का बैलेंस अवश्य जांचते रहें, ताकि अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने से असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान पर दो प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जा रहा है। विभाग ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.