बिजनौर, मई 16 -- नगीना। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित व संतोषजनक समाधान के लिए 15 दिवसीय विशेष मेगा कैंप का शुभारंभ विद्युत विवरण खंड कार्यालय में अधीक्षण अभियंता पुष्पेश कुमार ने किया। पुष्पेश कुमार ने बताया कि यह विशेष मेगा कैंप 30 जून तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे लगेगा, जिसमें स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं। कैंप में स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का निस्तारण, गलत बिल संशोधन/बिल रिवीजन,1912 शिकायत पंजीकरण, मोबाइल नंबर अपडेट सुविधा, स्मार्ट ऐप की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया कहा कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं या गलत दर्ज हैं वे कैंप में आकर अपने मोबाइल नं...