मेरठ, अप्रैल 20 -- स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन प्रीपेड स्मार्ट मीटर के हजारों उपभोक्ताओं की बिजली नेगेटिव बैलेंस होने पर कट रही है। रविवार को पुरानी मोहनपुरी में लोगों की बिजली गुल हुई तो हंगामा हो गया। प्रीपेट मीटरों को पोस्टपेड मीटरों में बदलने की मांग की। रविवार को पुरानी मोहनपुरी में लोगों ने हंगामा किया। गुड्डी, अमीषा, सोनम कुमारी, बबीता, सुशीला, संगीता, पूजा रानी, सीमा, सुनील सैनी, गौतम अग्रवाल का कहना है कि पुरानी मोहनपुरी में बहुत लोगों की बिजली कट गई। महिलाओं ने इकट्टा होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर की शिकायतें बढ़ीं, समाधान गायब क्षेत्रीय पार्षद उत्तम सैनी को मौके पर बुलाकर जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समस्या ...