हमीरपुर, अप्रैल 24 -- मौदहा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिल आने व बिल जमा होने के बावजूद बिजली कट जाने से आहत उपभोक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को निजामीपुरा मोहल्ले की दर्जनों महिलाओं ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़े और सड़क पर प्रदर्शन करते हुए विद्युत कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। स्मार्ट मीटर को लेकर पूरे जिले में इस समय आक्रोश पनप रहा है। मौदहा कस्बे में कल से क्रमिक अनशन भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को आक्रोशित भीड़ ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए लोगों की भीड़ पॉवर हाउस पहुंच गई। यह भी पढ़ें- विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय का किया घेराव जहां भीड़ ने अनशनकारियों के साथ बैठकर जमकर नारेबाजी की। हंगामे की खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी दलबल सहित मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.