जौनपुर, अप्रैल 30 -- जौनपुर, संवाददाता। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी सारेपुर गांव में स्मार्ट मीटर उखाड़ने और पुन: लगाने के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अवर अभियंता पंकज कुमार की तहरीर पर कार्रवाई की गई की।तहरीर के अनुसार 28 अप्रैल को गांव के कुछ उपभोक्ताओं ने अपने घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर उखाड़कर उपकेंद्र परिसर में फेंक दिया और तोड़फोड़ की। अगले दिन 29 अप्रैल को जब विभागीय अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया, तो वहां मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने लाइन स्टाफ के साथ अभद्रता की और सरकारी कामकाज में बाधा डाली। पुलिस ने मामले में बीएनएस की की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जिन लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.