शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर से अचानक बिजली कटने को लेकर जहां पूरे जिले के लोगों में रोष व्याप्त है, वहीं दूसरी ओर घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना अनिवार्य नहीं होने की खबर सामने आते ही जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। जिले में व्यापारी वर्ग से लेकर आम उपभोक्ताओं तक मंत्री के बयान का स्वागत किया है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं है और उपभोक्ताओं के पास विकल्प रहेगा। जो नहीं लगवाना चाहता है, उसे बाध्य नहीं किया जाएगा। वह उपभोक्ता पुराने मीटर से ही बिजली सप्लाई दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद जिले के व्यापारी सहित कई लोगों ने इसका स्वागत करते हुए बिजली निगम पर तंज कसा है। व्यापारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर को...