कन्नौज, अप्रैल 7 -- सिकंदरपुर क्षेत्र में स्मार्ट बिजली मीटरों की समस्या को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिंटू दुबे ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर खराब स्मार्ट मीटरों को नहीं बदला गया तो पुन: धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को सिंटू दुबे अपने साथियों के साथ सिकंदरपुर उपखंड बिजली कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभाग के खिलाफ जोरदार घेराव किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंटू दुबे ने बताया कि इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय से भी शिकायत की गई है। विधायक ने अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.