हाथरस, मई 3 -- हाथरस। जिले में बिजली के स्मार्ट मीटरों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं प्रदर्शन हो रहें तो कहीं उपभोक्ता मीटरों को उखाड़ रहे हैं। रविवार को गिजरौली देहात की दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष स्मार्ट मीटरों को उखाड़ने के साथ लेकर बिजलीघर पर पहुंचे। काफी देर तक उपभोक्ताओं ने नारेबाजी के साथ हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि पहले मीटर में बिल कम आता था। अब ज्यादा आ रहा है। इस कारण बिजली भी बंद हो रही है। हंगामे की सूचना पर पहुंचे बिजली अधिकारी व पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों का समझा बुझाकर शांत किया। उपभोक्ताओं को राहत देने वाला स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। शनिवार को शहर के नवीपुर चौराहा पर स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने रोडजाम कर हंगामा किया। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी लोगों की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.