देवरिया, अप्रैल 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने, मीटर तेज चलने की बात भ्रामक है। स्मार्ट मीटर पुराने मीटर की तरह ही काम कर रहे हैं। भारत सरकार के निर्देश पर इसमें पूर्व के मीटरों से केवल फीचर अधिक बढ़ाए गए हैं। इसमें उपभोक्ताओं के विद्युत उपभोग के घंटे-घंटे का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही जिले में दो हजार स्मार्ट मीटरों पर चेक मीटर लगाए गए हैं। जिसमें कहीं से भी मीटर तेज चलने या अधिक बिल जेनरेट होने की खामियां नहीं पाई गई हैं। स्मार्ट मीटर पूरी तरह से पारदर्शी है।यह बातें उन्होंने शुक्रवार अपने कार्य कक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जिले में 71 हजार कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगे...