मेरठ, अप्रैल 21 -- महिला उपभोक्ताओं ने मंगलवार को स्मार्ट मीटरों को हटाने को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटरों के स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग की। उन्होंने इस सम्बंध में एसडीएम को ज्ञापन दिया। उनके मकानों पर लगाए गए नए स्मार्ट मीटरों में रीडिंग अधिक आने पर उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटरों में रुपये जमा करने के बाद कई दिनों बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाती है। मवाना नगर में स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नगर की अनेक महिला उपभोक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जहांगीराबाद महिलाओं ने एसडीओ का कार्यालय घेरा महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाए जाने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.