कन्नौज, अप्रैल 7 -- भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपकर जनपद कन्नौज की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन में विशेष रूप से बिजली के स्मार्ट मीटरों में आ रही तकनीकी खामियों और किसानों की फसल को हुए नुकसान को प्रमुखता से रखा गया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि जनपद में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों में लगातार तकनीकी खराबी सामने आ रही है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल मिल रहे हैं। इससे आम जनता में असंतोष व्याप्त है। यूनियन ने मांग की कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर इन खामियों को शीघ्र दूर कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं को उठाते हुए ...