स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच कराने की मांग
हमीरपुर, अप्रैल 20 -- मौदहा, संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों में आ रही अत्यधिक रीडिंग व माइनस के बाद विद्युत कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सांसद प्रतिनिधि एवं सपा नेता शादाब हुसैन उर्फ बिट्टू के नेतृत्व में क्षेत्रीय नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में असामान्य वृद्धि देखने को मिल रही है। जिससे आम जनता आर्थिक रूप से परेशान है। साथ ही प्रीपेड व्यवस्था के चलते अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या भी सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- प्रीपेड मीटरिंग की हो उच्चस्तरीय जांच नागरिकों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त जानकारी और सहमति के मीटर लगाए गए। जिससे भ्रम और असंतोष की स्थिति बनी हुई है। रिचार्ज के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.