उन्नाव, मई 5 -- बांगरमऊ, संवाददाता। स्मार्ट बिजली मीटर, बेतहाशा बढ़ते बिल और बिजली कटौती से त्रस्त जनता का गुस्सा अब सड़कों पर फूटने लगा है। सोमवार को सपाइयों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।क्षेत्र में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता के साथ खुली लूट हो रही है। मीटर की तेज रफ्तार और बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। एक तरफ लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों के विरोध में भाकियू किसान क्रांति का प्रदर्शन वहीं दूसरी तरफ बढ़ते बिलों ने स्थिति और गंभीर बना दी है। इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों के लिए रोजमर्...