इटावा औरैया, मार्च 10 -- बकेवर। जनता कॉलेज में शिक्षण प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अंतर्गत शिक्षकों के लिए स्मार्ट बोर्ड का बेहतर प्रयोग कैसे करें विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के आधुनिक उपकरणों के उपयोग के प्रति प्रशिक्षित करना तथा शिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाना है। प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से डिजिटल हो रहा है। ऐसे में स्मार्ट बोर्ड और अन्य डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग करके शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, रोचक और विद्यार्थी-केन्द्रित बनाया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. मनोज यादव ने भी स्मार्ट बोर्ड के प्रभावी उपयोग पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया ...