स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट से घुसपैठियों को रोकेंगे: शाह
नई दिल्ली, मई 22 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि घुसपैठ रोकने के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर अगले साल से स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट शुरू होगा। इसके तहत सीमा को ड्रोन, रडार और स्मार्ट कैमरों के साथ अन्य आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ द्वारा शुक्रवार को बल के पहले महानिदेशक केएफ रूस्तम जी मेमोरियल लेक्चर को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती छह हजार किलोमीटर सीमा को सुरक्षित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की जनसांख्यिकी को बदलने की हर साजिश नाकाम होगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा, सरकार हर घुसपैठिए का पता लगाएगी और उसे देश से बाहर निकालेगी। उन्होंने कहा कि मैं बीएसएफ को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बीएसएफ के गठन के 60वें वर्ष में हम पाकिस्तान और बांग्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.