स्मार्ट बाजार के समीप अज्ञात वृद्ध का शव बरामद
देवघर, जून 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के स्मार्ट बाजार के समीप मंगलवार सुबह अज्ञात वृद्ध का शव मिला। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टर्माट के लिए रख लिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होने के बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सुरक्षित शवगृह में रख दिया लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60-65 वर्ष के बीच है। पहचान नहीं हो सकी है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संबंधित थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेजी गई है। यदि निर्धारित समय के भीतर शव की पहचान हो जाती है तो उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बंदौल क्रांति नगर बधार में अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.