अमरोहा, जुलाई 13 -- केंद्र पुरोनिधानित योजना के तहत जिला मुख्यालय के 58 नगरीय निकायों को पहले चरण में आदर्श स्मार्ट नगर निकाय के रूप में विकसित किया जाना है। इनमें अमरोहा नगर पालिका भी शामिल है। शासन ने नगर पालिका को पत्र जारी कर एसेट मैपिंग की जानकारी मांगी है। इसके बाद ऑनलाइन नागरिक सेवाएं, डिजिटल गवर्नेस, मूलभूत सुविधाएं, सौंदर्यीकरण के साथ शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने नगर में उपलब्ध सरकारी व पालिका संपत्तियों की एसेट मैपिंग की जानकारी मांगी है। ताकि योजना को कायदे से लागू किया जा सके। इसके बाद बजट की कमी से विकास कार्य नहीं अटकेंगे। शहर के विकास कार्यों को पंख लग जाएंगे। चेयरपर्सन शशि जैन ने बताया कि आदर्श स्मार्ट नगर में चयन होने से पालिका की सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.