लखनऊ, अगस्त 28 -- CM Yogi Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों को स्मार्टफोन के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे समय तो बर्बाद होता ही है, इसका असर आंखों की रोशनी और सोचने-समझने की क्षमता पर भी पड़ता है। योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग पर स्थित अपने आधिकारिक आवास पर रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित 'स्नेह बंधन' कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि बच्चों को स्मार्टफोन पर अनावश्यक समय बिताने के बजाय अच्छी और प्रेरणादायी किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से जुड़े एक छात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'जीवन में आगे बढ़ना है तो अच्छी सोच पैदा करनी पड़ेगी। तकनीक आज के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन उसकी भी एक सीमा और आवश्यकता होती है।' उन्होंने कह...