लखनऊ, अप्रैल 20 -- स्मार्ट मीटर पर पावर कॉरपोरेशन का अधूरा आदेश नया कनेक्शन लेने वालों के लिए जी का जंजाल बन गया है। एक तरफ जांच रिपोर्ट आने तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है तो दूसरी तरफ नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को उन्हीं स्मार्ट मीटरों से कनेक्शन दिया जाएगा, जिनकी गुणवत्ता की जांच करवाई जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर स्मार्ट मीटर में खामी मिलती है तो ग्राहकों से की गई वसूली वापस होगी? पावर कॉरपोरेशन के शनिवार को जारी आदेश के बाद प्रदेश भर में नए कनेक्शन की मांग करने वाले खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उनका तर्क है कि जब मीटरों की गुणवत्ता की जांच हो रही है तो रिपोर्ट के पहले उन्हें ये मीटर क्यों थमाए जा रहे हैं? अगर जांच समिति की रिपोर्ट में इन मीटरों में खामी पाई जाती है तो उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.