गाजियाबाद, अप्रैल 1 -- गाजियाबाद जनपद में सवा दो लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। करीब नौ लाख स्मार्ट मीटर और लगाए जाने हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होने से बचने के लिए उपभोक्ताओं को दो महीने का रिचार्ज एक साथ कराना होगा। बिल जमा न करने पर तीन दिन बाद कनेक्शन खुद कट जाएगा। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल और ब्रजेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। गाजियाबाद जनपद में सवा दो लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। करीब नौ लाख स्मार्ट मीटर और लगाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में अफवाह ज्यादा है। उपभोक्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्या का समाधान कराय...