लखनऊ, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर मचे घमासान के बीच कई ग्राहकों का डाटा एकाएक बुधवार को गायब हो गया। अचानक आई इस तकनीकी खामी से लोग एप से खुद-ब-खुद लॉगआउट हो गए। इसके बाद लॉगइन के तमाम प्रयास किए गए लेकिन हर बार संदेश मिला कि 'डाटा नॉट फाउंड' यानी विवरण उपलब्ध नहीं है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान रहे। खपत के आंकड़ों के नहीं मिलने से उपभोक्ता अंदाजे से ही मीटर रीचार्ज करते रहे, ताकि अचानक बिजली गुल न हो जाए। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को आ रही तमाम शिकायतों के बीच बुधवार को एक नई समस्या खड़ी हो गई। सर्वर से उनका डाटा ही गुम हो गया। डाटा की अनुपलब्धता की स्थिति में उपभोक्ता दिन भर अपनी बिजली खपत, मीटर खाते में बची रकम और इस तरह की अन्य जानकारियों के बारे में नहीं जान सके। अब ऐसे में जिन उपभोक्ताओं के खातों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.