मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- नगर में स्मार्ट प्रीपेड विद्युत मीटर के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के तत्वावधान में जन संसद का आयोजन हुआ। जिसमें बिलारी के अलावा नगर देहात क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक एवं किसान संगठन आंदोलन में शामिल हो गए, इस मौके पर जन संसद समिति का गठन किया। गुरुवार की शाम अधिकारियों के बीच खुला संवाद हुआ और स्मार्ट मीटर की टीम भी मौजूद रही, विद्युत विभाग और एसडीओ के बीच जनता की समस्या सुनी गई। बड़ी संख्या में लोग स्टेशन रोड स्थित बिजली घर पर पहुंचे,जहां स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इसके अलावा विद्युत विभाग ने नगर बिलारी के लिए मोबाइल नंबर 6395417402 भी जारी किया, जिसमें उपभोक्ता सीधे अपनी समस्याओं को दर्ज कर सकते हैं। मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण कि...