स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में कनवर्ट करने का काम शुरू
सिद्धार्थ, मई 9 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर चल रहा हंगामा मुमकिन है अब शांत हो जाए। बिजली विभाग ने शासन के निर्देश पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में कनवर्ट करने का काम शुरू कर दिया है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर तेज चलने व अधिक बिल आने की शिकायतें आम थीं इससे बिजली विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक परेशान थे। यह भी पढ़ें- मीटर को पोस्टपेड करवाने 400 से अधिक लोग दफ्तरों पर पहुंचेस्मार्ट प्रीपेड मीटरों की समस्याएं स्मार्ट प्रीपेड मीटर जब से लगा तभी से उसे लेकर हंगामा जैसी स्थित हर दिन बिजली विभाग पर बनी रहती है। कोई मीटर तेज चलने तो कोई कम खर्च के बाद भी अधिक बिल आने की शिकायत लेकर पहुंच रहा है। बैलेंस न होने पर बगैर सूचना के बत्ती गुल कर देने से भी लोग परेशान होते रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.