स्मार्ट पुलिसिंग को धार देगा एआई, आईआईटी रुड़की के साथ हुई बैठक
देहरादून, सितम्बर 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य पुलिस अपराध नियंत्रण, जांच और निगरानी व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए एआई का और अधिक सहारा लेगी। पुलिस के सरदार पटेल भवन सभागार में बुधवार को रोजमर्रा के पुलिस कामकाज, सजग निगरानी और तकनीकी अपराधों से सुरक्षा के विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों और आईआईटी रुड़की के तकनीकी विशेषज्ञों ने मिलकर व्यवस्था का खाका खींचा।पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि आज के दौर में आधुनिक तकनीक और कृत्रिम समझ पुलिस के कामकाज को तेज, असरदार और सटीक आंकड़ों पर आधारित बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि तकनीक कभी भी मानवीय सोच और समझ का विकल्प नहीं हो सकती, बल्कि यह अधिकारियों के निर्णय लेने की क्षमता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.