स्मार्ट पीडीएस पोर्टल से होगी राशन वितरण की पारदर्शी निगरानी
नैनीताल, अगस्त 4 -- नैनीताल, संवाददाता। खाद्य वितरण व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह बनाने को राज्य सरकार ने यूआरसीएमएस स्मार्ट पीडीएस पोर्टल शुरू किया है। इसके जरिए अब राशन वितरण से लेकर स्टॉक और शिकायतों तक की हर जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।मंगलवार को क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने पोर्टल की जानकारी साझा की। कहा कि पोर्टल से रियल टाइम निगरानी गोदाम से राशन दुकान तक हर हलचल की ऑनलाइन ट्रैकिंग होगी। लाभार्थी अपने मोबाइल से ही राशन कार्ड, आवंटन और वितरण की स्थिति देख सकेंगे। पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। दुकानों पर गेहूं, चावल, चीनी और अन्य सामग्री का स्टॉक रोजाना अपडेट होगा। बिष्ट ने कहा कि पहले मैनुअल रिकॉर्ड और देरी के कारण कई बार गड़बड़ी की शिकायतें आती थीं। अब यूआरसीएमएस के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.