महाराजगंज, अप्रैल 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राम रतन महाविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नवाचार को महत्व मिला है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर से सम्बन्ध राम रतन महाविद्यालय रामपुर, मंसूरगंज-महराजगंज के शिक्षक के शोध को बड़ी उपलब्धि मिली है।तैनात सहायक आचार्य डॉ. कमलेश कुमार और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. आशीष श्रीवास्तव को उनके नवाचार स्मार्ट नेचुरल पेस्टिसाइड फॉर्मूलेशन एंड मैनेजमेंट डिवाइस के लिए डिजाइन पेटेंट हुआ। इस उपलब्धि पर प्रबंधक रामचन्द्र यादव, प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. दिनेश कुमार, संजन कुमार, वीर सिंह, डॉ. योगेन्द्र कुमार, रवि प्रकाश नागवं...