रिषिकेष, मई 12 -- न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में अब सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी। क्षेत्र में स्मार्ट नंबर प्लेट रीडर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे चोरी, दुर्घटनाओं और नशा प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान के नेतृत्व में सीसीटीवी लगाने की पहल की गई। जिसके तहत क्षेत्र के मुख्य चौराहों और प्रमुख स्थानों पर आधुनिक कैमरे लगाए गए, जो दिन-रात क्षेत्र की निगरानी करेंगे। कैमरों की विशेषता यह है कि रात्रि के समय भी वाहनों की नंबर प्लेट को स्पष्ट रूप से ट्रेस कर सकते हैं, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा। कैमरे खदरी खड़कमाफ के चोपड़ा फार्म, प्रगति पुरम, गुलज़ार फार्म, साईं विहार, बाईपास लकड़घाट रोड तथा असैना टिहरी विस्थापित चौक सहित विभिन्न स्थानो...