गुड़गांव, मार्च 14 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने शनिवार को गुरुग्राम के ट्रैफिक टावर का दौरा कर कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की ट्रैफिक समस्याओं के समाधान के लिए स्मार्ट इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीक पर जोर दिया। ट्रैफिक टावर पहुंचने पर गुरुग्राम पुलिस के जवानों ने एसीएस सुधीर राजपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और सम्मान सलामी दी। इस अवसर पर उनके साथ डीसीपी मुख्यालय अर्पित जैन, डीसीपी पूर्व गौरव राजपुरोहित और डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।दौरे के दौरान सुधीर राजपाल ने ट्रैफिक टावर में नवनिर्मित आधुनिक कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात टीम से यह जाना कि शहर के सीसीटीवी कैमरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.