मुंगेर, अगस्त 13 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर करने को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पहाड़पुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में पठन-पाठन, शिक्षकों की उपस्थिति, स्मार्ट क्लास की स्थिति और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई भारी खामियों और लापरवाही पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश भारती और स्मार्ट क्लास शिक्षक का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही दोनों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: डीएम ने सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय का क...