बरेली, मार्च 15 -- संजय नगर के कुंवर बैंक्वेट हॉल में शनिवार को स्मार्ट मीटर लगाने वाली कार्यदाई संस्था व बिजली निगम के ओर से स्मार्ट चौपाल का आयोजन किया गया था। शुभारंभ कराने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। मंत्री निर्धारित समय से आधे घंटे के बाद पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर बिजली निगम का एक भी अधिकारी नहीं था। इसपर आक्रोशित मंत्री बिना फीता काटे और उद्घाटन किए ही लौट गए। मामले में मंत्री ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, बिजली निगम ने ऐसे किसी आयोजन की जानकारी से इनकार किया है। संजय नगर में स्मार्ट चौपाल का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर, बिलिंग, रिचार्ज, यूपीपीसीएल स्मार्ट एप व बिजली विभाग से संबंधित अन्य समस्याओं का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.