स्मार्ट ग्रिड एवं सस्टेनेबल एनर्जी में मास्टर बनाएगा आईआईटी
कानपुर, मई 14 -- कानपुर। आईआईटी ने छात्रों और कामकाजी पेशेवरों के लिए चार नए ऑनलाइन एमटेक कोर्स शुरू किए हैं। ये कोर्स उन क्षेत्रों में विकसित किए गए हैं, जिसमें नौकरियां व विशेषज्ञ की मांग बढ़ी है। नए कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं मशीन लर्निंग, कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, स्मार्ट ग्रिड और सस्टेनेबल एनर्जी टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। इन विषयों का संबंध इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ ऊर्जा और नई तकनीकों से है। ये सभी कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन होंगे और इन्हें दो से चार साल में पूरा किया जा सकेगा। इस कोर्स में नौकरी करने वाले आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। आईआईटी कानपुर के आउटरीच गतिविधि कार्यालय के प्रभारी प्रो. विमल कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित डिग्री में कम से कम 55 फीसदी अंक या 5.5 सीपीआई होना जरूरी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.