गौरीगंज, फरवरी 27 -- अमेठी। ब्लॉक संसाधन केंद्र अमेठी में जनपद स्तरीय आईसीटी आधारित स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब्स एवं डिजिटल लाइब्रेरी के प्रभावी उपयोग को लेकर आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में भादर, भेटुआ, अमेठी, जगदीशपुर, जामो, बहादुरपुर, गौरीगंज, शुकुल बाजार, संग्रामपुर, तिलोई व सिंहपुर विकास खंडों के शिक्षकों ने आठ बैचों में प्रतिभाग किया। राज्य स्तरीय संदर्भदाता रोहित प्रताप सिंह व सर्वेश कुमार ने कुल 400 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण को सशक्त बनाना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...