बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- स्मार्ट क्लास पर अभियान 01 : रहुई हाईस्कूल : स्मार्ट क्लास व्यवस्थित पर गणित व हिन्दी के शिक्षक ही नहीं ऑनलाइन क्लास में हुए कन्फ्यूजन दूर कराने में होती हैं परेशानी विषयवार शिक्षकों की सौंपी गयी हैं क्लास संचालन की जिम्मेवारी स्मार्ट टीवी के साथ निर्वाध बिजली के लिए बैटरी व इर्न्भटर की सुविधा स्मार्ट क्लास में ऑपरेटर की नहीं हुई हैं बहाली, कम्प्यूटर शिक्षक करतें हैं ऑपरेट फोटो : रहुई स्मार्ट : रहुई हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करते विद्यार्थी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास व्यवस्थित हैं। स्मार्ट क्लास में ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में सहुलियत भी हो रही है। लेकिन, गणित व हिन्दी विषय के शिक्षक नहीं रहने विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कू...